1 नवंबर 2014 - 07:02
तुर्की कूबानी पर ISIL के कंट्रोल का इच्छुक।

इराक़ की पेट्रिआटिक यूनियन का कहना है कि तुर्की कूबानी को ISIL के हवाले करने के लिए षडयंत्र कर रहा है।

अबनाः इराक़ की पेट्रिआटिक यूनियन का कहना है कि तुर्की कूबानी को ISIL के हवाले करने के लिए षडयंत्र कर रहा है। इराक़ की पेट्रिआटिक यूनियन के एक सदस्य का कहना है कि तुर्की चाहता है कि कूबानी आज़ाद न होने पाए और वह ISIL के कंट्रोल में पहुचं जाए। फ़रहाद सिंगावी ने शुक्रवार को बताया कि तुर्की की यह इच्छा है कि इराक़ के पीशमर्गा कुर्द बलों के कूबानी में प्रविष्ट होने के साथ ही ISIL के सैकड़ों आतंकवादियों के इस क्षेत्र में प्रविष्ट होने की भूमिका प्रशस्त कर दी जाए ताकि वह उनके कंट्रोल में चला जाए।
उन्होंने कहा कि पीशमर्गा बलों के तुर्की की ज़मीन में प्रविष्ट होने के समझौते के 15 दिनों के बावजूद तुर्की सरकार, कूबानी के लिए खाद्य पदार्थों को पहुंचाने में आनाकानी कर रही है। उनका कहना है कि तुर्की यह नहीं चाहता कि कूबानी, कुर्दों के कंट्रोल में रहे बल्कि वह ISIL के कंट्रोल में चला जाए।